उद्धव ठाकरे की शिवशेना राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की कैंडिडेट मुर्मू को देगी अपना समर्थन

उद्धव ठाकरे की शिवशेना राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की कैंडिडेट मुर्मू को देगी अपना समर्थन

President Election: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान मचा है। गौरतलब है कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव  संपन्न होना हैं। उसी को लेकर राजनीति गलियारों में काफी शोर भी तेजी से चल रहा है। तो वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार यानी बीते कल  कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए कैंडिडेट  द्रौपदी मुर्मू का अपना समर्थन करेगी।  आपको बता दें ठाकरे ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और आदिवासियों समेत अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद इस बात की औपचारिक ऐलान अब कर दिया है।

द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करेगी ठाकरे  शिवशेना 

देश के नए राष्ट्रपति के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है और मतों की गिनती 21 जुलाई को की जाएगी। चुनाव जीतने पर  द्रोपदी मुर्मू देश की प्रथम आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति पद को शुसोभित करेंगी। मुर्मू की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रहे है। दूसरी तरफ बिहार की सियासत में विशेष ओहदा रखने वाले यशवंत सिन्हा भी सुर्ख़ियों में हैं। गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा विपक्ष के द्वारा मैदान में उतारे जाने वाले राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट हैं। लेकिन जबसे शिवसेना से कुछ विधायक बागी हुए हैं,  उसके बाद से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी बहस तेज हो गई है। राजनीतिक पंडित कयास लगा रहे थे, कि शिवसेना यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। लेकिन  बता दें कि मामला उल्टा पड़ गया है। शिवसेना ने औपचारिक रुप से घोषणा की  है कि हमने राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला  लिया है।

 

Previous articleराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां प्रारंभ ,विमान के जरिए भेजी जा रही मतदान पेटियां
Next articlePriyanka Chopra: प्रियंका ने सास डेनिस के बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, दिखी फ्रेंड वाली बॉन्डिंग