यूक्रेन ने रूस पर किया हमला, 6 हाइपरसॉनिक मिसाइलों को किया ढेर

यूक्रेन ने रूस की 6 हाइपरसॉनिक मिसाइलों को किया

यूक्रेन और रूस युद्ध को एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है और अभी भी यह युद्ध जारी है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के लिए रुसी आर्मी ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। इस युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में काफी तबाही मच चुकी है। अब तक रूसी आर्मी यूक्रेन पर कई खतरनाक हमले कर चुकी है। अब यूक्रेनी आर्मी की तरफ से करारा जवाब दिया गया है।

देर रात रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया। इस हमले में रुसी आर्मी ने 6 हाइपरसॉनिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। पर यूक्रेन के स्काई डिफेंडर्स ने इन हाइपरसॉनिक मिसाइलों को ढेर कर दिया। इतना ही नहीं, रुसी आर्मी ने यूक्रेन पर 12 दूसरी मिसाइलें भी दागी, पर इन मिसाइलों को भी यूक्रेन के स्काई डिफेंडर्स ने ढेर कर दिया।

हाइपरसॉनिक मिसाइलों को बेहद ही खतरनाक माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इनकी स्पीड। एक हाइपरसॉनिक मिसाइल हाइपरसॉनिक स्पीड से आगे बढ़ती है। आसान शब्दों में समझा जाए तो एक सेकंड में एक हाइपरसॉनिक मिसाइल 1.6 किलोमीटर से 8 किलोमीटर तक की स्पीड से आगे बढ़ती है और इन्हें रोकना आसान नहीं होता। हाइपरसॉनिक मिसाइल की स्पीड इसे और भी खतरनाक बना देती है। इससे हमले का असर भी काफी बढ़ जाता है।
बता दें बीते शनिवार को  (13 मई) को यूक्रेन ने अपने बॉर्डर के पास रूस के दो फाइटर जेट और दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराया था। स्काई न्यूज के रिपोर्ट के मुताबिक रूस के Su-34, Su-35 फाइटर जेट और Mi-8 हेलीकॉप्टरों को यूक्रेन ने निशाना बनाया था।  ये सारे रुसी विमान पूर्वोत्तर यूक्रेन से सटे ब्रांस्क क्षेत्र में उड़ान भर रहे थे। उसी दौरान यूक्रेन ने मार गिराया।