उमा भारती ने कहा, कांग्रेस के पास महात्मा नहीं फिरोज के ‘गांधी’

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि कांग्रेस के ‘गांधी’ महात्मा गांधी वाले लोग नहीं, बल्कि फिरोज गांधी वाले हैं। एक जनसभा में उमा भारती ने कहा कि फिरोज के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से अच्छे सम्बन्ध नहीं थे। उन्हें गांधी उपनाम का प्रयोग करने का अधिकार नहीं था। लेकिन वे जानते थे कि उनके नाम के साथ गांधी लगते ही सम्मान बढ़ जाएगा। इस वजह से फिरोज ने अपना उपनाम गांधी कर लिया।

उमा ने कहा कि महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कांग्रेस के लोग सिर्फ उपनाम में गांधी लगाकर फायदा उठाते रहे हैं। लेकिन महात्मा गांधी कांग्रेस परिवार के ‘गांधी’ नहीं हैं।

उमा भारती का विवादित बयान

इससे पहले मंगलवार को उमा ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार की अकाल मृत्यु बाल्यावस्था में ही लिखी है। कांग्रेस की सरकार ने जन्म तो लिया है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इसकी मृत्यु होना तय है। कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और इन्हीं के विधायक इनकी सरकार को गिराएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles