पांच साल से ज्यादा समय से जेल में बंद छात्र एक्टिविस्ट उमर खालिद और शरजील इमाम आखिरकार जेल से बाहर आएंगे या नहीं, इसको लेकर जानकारी 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के बाद सामने आएगी. सोमवार आज सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े इस मामले में आरोपी साजिशकर्ता को लेकर फैसला सुनाएगा. इसमें पांच अन्य आरोपियों के साथ उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट सुनवाई करेगा.
जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की बेंच ने पिछले साल 10 दिसंबर को आरोपी और दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. दिल्ली पुलिस ने उनकी रिहाई का विरोध करने के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) लगाया है. इस मामले में तीनों के वकीलों ने सुनवाई के दौरान ट्रायल में हो रही लंबी देरी और UAPA की कठोर धाराओं के अनुपयोगी इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठाए थे.



