umesh katti death:कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का हार्ट अटैक से निधन, PM ने शोक जाहिर किया, आज पंचतत्व में होंगे विलीन

कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का हार्ट अटैक से निधन, PM ने शोक जाहिर किया, आज पंचतत्व में होंगे विलीन
कर्नाटक के फूड एंड सिविल सप्लाई और वन मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात यानी बीते कल लगभग 10 बजे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उन्होंने 61 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। पीएम नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने उनके देहांत पर दुःख ब्यक्त किया है। 
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, “श्री उमेश कट्टी जी एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने कर्नाटक के विकास में भरपूर योगदान दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।”

वहीं मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, “मैंने अपना एक बेहद करीबी मित्र खो दिया है। वह मेरे लिए भाई के समान थे। उन्हें दिल की कुछ बीमारी थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी हमें साथ छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने राज्य के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कई विभागों को कुशलता से संभाला। यह राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है।”