Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में दूसरी मुठभेड़, पहली गोली चलाने वाले शूटर की मौत

Umesh Pal Murder Case

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल मार्डर केस में शामिल शूटर विजय उर्फ उस्मान चौधरी सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ। विजय उर्फ उस्मान ही वह शूटर था, जिसने सबसे पहले उमेश पाल पर फायरिंग की थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक रूप से  अभी मौत की पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के अनुसार, उस्मान कौंधियारा के लालापुर में छिपा था। यहां SOG की टीम ने घेराबंदी की तो उस्मान ने  गोलीबारी  शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 गोली उस्मान के सीने पर लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे SRN अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

उमेश पाल मर्डर केस के दौरान विजय उर्फ उस्मान दुकान में छिपा था। उमेश पाल के कार से उतरते ही उसने गोली चलाई थी। इसका CCTV फुटेज सामने आया था। पुलिस ने उस्मान पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। उस्मान के बारे में बताया जाता है कि वह अतीक गैंग का शार्प शूटर था।