केंद्रीय रक्षामंत्री ने DefExpo 2022 की तैयारियों पर बैठक कर जायजा लिया ,निर्माताओं के लिए देश में सबकुछ

केंद्रीय रक्षामंत्री ने DefExpo 2022 की तैयारियों का बैठक कर लिया जायजा,निर्माताओं के लिए देश में सबकुछ

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार यानी आज नई दिल्ली में आगामी डेफएक्सपो 2022 की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक बैठक की। मीटिंग के दौरान अफसरों ने सिंह को डेफएक्सपो प्रबंधों के बारे में जानकारी दी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के सालाना सत्र में राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे देश में वह सब कुछ मौजूद है जो रक्षा कंपनी के समग्र विकास के लिए जरूरी  है। हर लिहाज से हिंदुस्तान ने हाल के दिनों में रक्षा कंपनियों के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान किया है।