मोदी की सेना पर राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का नया बयान, ‘अब तोड़ो-मरोड़ों मत’

मोदी की सेना

भारत की सेना को मोदी की सेना कहने वालों को देशद्रोही बता चुके केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने नया बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो मुझे बोलना था, बोल दिया। अब उसको तोड़ो-मरोड़ों मत। योगी जी ने जो कहा है, आप लोगों ने उसको भी तोड़ा-मरोड़ा है।

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि इलेक्शन कमीशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भारतीय सेना को मोदी की सेना कहने पर नोटिस भेजा है, तो जनरल वीके सिंह ने कहा, ‘इलेक्शन कमीशन को 100 चीजों के नोटिस देता है, तो क्या किया जाए।’

इससे पहले बीबीसी को दिए इंटरव्यू में जनरल सिंह ने कहा था कि अगर कोई भी भारतीय सेना को मोदी जी की सेना कहता है, तो वह सिर्फ गलत नहीं, देशद्रोही भी है. भारत की सेना देश की है, न किसी राजीनीतिक दल की। हैरानी की बात ये है कि यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ ने ग़ाज़ियाबाद में केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह की ही चुनावी रैली में कहा था कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते हैं और मोदी जी की सेना आतंकवादियों को गोली और गोले देती है।’