अमेठी के दुर्गन भवानी मंदिर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विधि-विधान से किया पूजा पाठ

स्मृति ईरानी

अमेठी: नवरात्र के पहले दिन केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी शनिवार को दुर्गन भवानी मंदिर में पहुंची और विधि विधान से पूजा पाठ किया। इसके बाद वे नवनिर्मित भाजपा कार्यालय पर भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस वोट में बदले नोट की राजनीति करती है।

ईरानी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी खड़ी करने के लिए बहुत संघर्ष किया है। आज भी केरल व बंगाल में हमारे कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं।स्मृति ने कहा किहर बूथ अपनाना है,कमल का फूल खिलाना है।भाजपा का सूत्र वाक्य रहा हैराष्ट्र प्रथम,पार्टी दूसरा और निज की चिंता अंत में। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी की सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया गया।अगर इस बार कुछ हुआ तो मैं ढाल बन कर खड़ी रहूंगी।कांग्रेस कहती है,अमेठी परिवार है,लेकिन वोट खरीदते हैं। इस बार नोट की राजनीति नहीं विकास जीतेगा। उनके दूसरी सीट से पर्चा भरने से लोकतंत्र की जीत का पहला संकल्प मिल गया है।

राहुल गांधी 10 अप्रैल को करेंगे नामांकन

केरल के वायनाड से अपना नामांकन करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दस अप्रैल को अपनी परंपरागत सीट अमेठी से नामांकन करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ ताल ठोंक रही हैं। आपको बता दें कि हाई प्रोफाइल सीट अमेठी में 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह की इस बार भी मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी और केंदीय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच होगा। अमेठी लोकसभा में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें अमेठी जिले की तिलोई, जगदीशपुर, अमेठी और गौरीगंज सीटें शामिल हैं।

रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा सीट आती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में 5 सीटों में से चार पर भाजपा और एक सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी। सपा-कांग्रेस गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतरे थे, फिर भी जीत नहीं सकी थी। समाजवादी पार्टी ने तो गौरीगंज सीट जीत ली, लेकिन कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

Previous articleपीएम मोदी बोले- मेरा नहीं, गरीब का नारा है ‘कांग्रेस हटाओ’
Next article‘भारत’ की शूटिंग पूरी होते ही सलमान खान को क्यों छोड़ गयीं कटरीना