मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है ये रत्न, जानें हकीक रत्न के बारे में खास

मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है ये रत्न, जानें हकीक रत्न के बारे में खास

रत्नशास्त्र में सभी रत्नों के बारे में सभी बातें विस्तार से बताई गई है। सभी रत्नों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है और सभी राशियों के लिए अलग-अलग रत्नों के बारे में बताया गया है जिन्हें धारण करने से कुंडली में सभी ग्रहों की दशा को सही रखा जा सकता है और घर के वास्तु शास्त्र में भी ये रत्न बहुत एहमियत रखतें हैं।

बता दें कि राशिनुसार रत्नों को धारण करने से जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। वहीं अगर राशि से विपरीत रत्न धारण की जाए तो हमें नुकसान ही नुकसान होते हैं, साथ ही कुंडली में दोष उत्पन्न हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे घर में रखने से बारे कष्ट दूर होते हैं। यह रत्न है हकीक रत्न।

बता दें कि इस रत्न को घर में रखने से सभी परेशानियों का अंत होता है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता भी जरूर मिलती है। इस रत्न के जरिए अलग-अलग टोटके और उपाय किए जाते हैं। अगर आप हकीक पत्थर को घर में रखते हैं तो धन की कमी का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा।

इस पत्थर को मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता कहते हैं कि यह पत्थर जहर के असर को भी खत्म कर देता है। ज्योतिष शास्त्र में इस रत्न को धारण करने के महत्त्व को अच्छी तरह बताया गया है।

Previous articleRCB फैंस ने धोनी से मांगी मदद कहा- खिताब जिताने में उसकी टीम की मदद कर दें
Next articleतीन क्रिमिनल लॉ बिल लोकसभा में पास, जानिए क्या होंगे बदलाव?