उन्नाव रेप केस में बीते दिन दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित कर जमानत देने का आदेश दिया था. अब इस फैसले के खिलाफ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट जाएगी. एजेंसी ने जल्दी ही सुप्रीम कोर्ट में एसपीएल दाखिल करने का फैसला किया है. हाई कोर्ट में कुलदीप की अपील और जमानत याचिका का सीबीआई और पीड़िता के परिवार ने कड़ा विरोध किया था.
सीबीआई ने इस मामले में समय पर जवाब और लिखित दलीलें दाखिल की थीं. पीड़िता के परिवार ने सुरक्षा और धमकियों का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया था. सीबीआई ने कहा है कि वह इस आदेश को तत्काल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी. एजेंसी ने हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के आदेशों का अध्ययन किया है और हाई कोर्ट के आदेशों के खिलाफ जल्द से जल्द सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर करने का फैसला किया है.



