लखीमपुर प्रकरण में UP प्रशासन का बड़ा कदम, DM के बाद SP का भी हुआ ट्रांसफर …

लखीमपुर प्रकरण में UP प्रशासन का बड़ा कदम, DM  के बाद SP का भी हुआ ट्रांसफर …
उत्तर प्रदेश : लखीमपुर कांड में हुई हिंसा के पश्चात चार किसान समेत 8 लोगों की मौत के मामले में जांच जारी  है। UP सरकार  ने यहां के DM  के बाद अब SP  का भी ट्रांसफर कर दिया है। यहां पुलिस अधीक्षक  के पद पर तैनात विजय ढुल को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। UP  शासन ने शुक्रवार को तीन IPS  का ट्रांसफर  किया है।

लखीमपुर प्रकरण  के पश्चात  उत्तर प्रदेश  प्रशासन में निरंतर तबादलों का दौर देखा जा रहा है। लखीमपुर खीरी के DM  रहे डॉ. अरविंद चौरसिया के बाद अब UP शासन ने यहां के SP का भी तबादला कर दिया है। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात विजय ढुल को प्रतीक्षा सूची में डालकर SP  पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। वही संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के पद पर तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि  , अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुरादाबाद के पद पर तैनात अमित कुमार आनंद का भी ट्रांसफर  किया गया है। महेन्द्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी का नया डीएम बनाया गया है।
Previous articleUttarakhand :फुल एक्शन में CM धामी, मुख्यमंत्री का टिहरी और पिथौरागढ़ दौरा आज !
Next articleदो दिवसीय वाराणसी दौरे पर अमित शाह, पार्टी को देंगे विजय मन्त्र …