मिशन-2019 के लिए मंत्रियों को मिला काम, केशव देखेंगे मुलायम और आजम खान का इलाका

cm yogi walking with amit shah

लोकसभा चुनाव तक योगी के सभी मंत्री सरकार के साथ ही संगठन की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। सोमवार शाम हुई पार्टी कार्यालय की बैठक में लोकसभा वार समन्वय बैठकों में संगठन के पदाधिकारियों के साथ उनकी भी भागीदारी तय कर दी गई है। अमित शाह के साथ हुई बैठक में आरएसएस ने मंत्रियों की निष्क्रियता की शिकायत की थी। जिसके बाद समन्वय बैठक में अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे।

कैबिनट मंत्रियों को दो-दो लोकसभाओं का जिम्मा

बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा समेत अन्य लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर पहुंचकर बैठक के नतीजों पर चर्चा की। जिसके बाद निर्णय किया गया कि सरकार के सभी मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी जिलों में होने वाली लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठकों में शामिल होंगे। इसी रणनीति के तहत कैबिनेट मंत्रियों को दो-दो और राज्यमंत्रियों को एक-एक क्षेत्र दिये गए हैं।

ये भी पढ़ेः 2019 के लिए बीजेपी ने मंत्रियों को काम पर लगाया, सीएम समेत पूरी कैबिनेट करेगी पैदल मार्च

केशव प्रसाद मौर्य को मिली मैनपुरी, रामपुर की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र वाराणसी की बैठक में जाएंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी और आजम खां के रामपुर लोकसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के क्षेत्र रायबरेली, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को आगरा और मुरादाबाद, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को सहारनपुर, बदायूं, डुमरियागंज क्षेत्र में जाना है।

लिस्ट-

मंत्रियों पर लोकसभा संचालन समितियों की जिम्मेदारी

संगठन के बड़े पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी

महेन्द्रनाथ पांडे पर वाराणसी, चंदौली का जिम्मा

सुनील बंसल को सहारनपुर, डुमरियागंज का जिम्मा

केशव मौर्य को रामपुर और वाराणसी का जिम्मा

मैनपुरी की जिम्मेदारी भी केशव मौर्य के पास

एसपी सिंह बघेल को बागपत, अलीगढ़ का जिम्मा

दिनेश शर्मा को आगरा, मुरादाबाद का जिम्मा

सिद्धार्थनाथ कौशाम्बी, सुरेश खन्ना को गाजियाबाद,

रीता जोशी को सीतापुर, जौनपुर का जिम्मा

ब्रजेश पाठक को गाजीपुर, अंबेडकरनगर का जिम्मा

स्वामी प्रसाद मौर्या को बस्ती, बदायूं का जिम्मा

संदीप सिंह को पीलीभीत, सहारनपुर की जिम्मेदारी

महेन्द्र सिंह पर गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी

श्रीकांत शर्मा को बलिया और फिरोजाबाद का जिम्मा

रमापति शास्त्री महाराजगंज, गिरीश यादव मिर्जापुर

आशुतोष टंडन प्रयागराज, सुरेश पासी को एटा

सतीश महाना गोंडा, जय प्रताप सिंह सुल्तानपुर

धर्मपाल सिंह को बांदा,गोरखपुर का जिम्मा

सुरेश राणा को उन्नाव, फैजाबाद का जिम्मा मिला

अनिल राजभर को सलेमपुर और घोसी की जिम्मेदारी

अनुपमा जायसवाल को कुशीनगर और देवरिया का जिम्मा

स्वाति सिंह को प्रतापगढ़ और फूलपुर का जिम्मा

नंदगोपाल नन्दी को भदोही, रायबरेली की जिम्मेदारी

Previous articleअनाथालय भ्रष्टाचार मामला: खालिदा जिया की सजा की गई दोगुनी
Next articleदंतेवाड़ा: नक्सली हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन की मौत, 2 जवान शहीद