Lockdown में यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, दूरदर्शन पर कल से चलेंगी क्लासेज

लखनऊ, राजसत्ता एक्सप्रेस। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। कल यानि 30 अप्रैल से दूरदर्शन पर कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 10 से 12 बजे तक कक्षाओं का प्रसारण होगा।

बताया जा रहा है कि हाईस्कूल की 30-30 मिनट की दो क्लासेज सुबह होंगी और इंटर की भी दो क्लास 30-30 मिनट की चलेंगी। शाम की भी इन क्लासेज को रिपीट किया जाएगा। डीआईओएस का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके चलते शासन के निर्देशों पर ये पहल की गई है। ताकि छात्रों के पढ़ाई का कोई नुकसान न हो। इन क्लासेज की रिकॉर्डिंग डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के स्टूडियो में की जा रही है।

10वीं-12वीं में गिनती के छात्र ही कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं। इसी से कंप्यूटर शिक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2019-20 के सेशन में 10वीं के 30 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं में केवल 65 हजार से भी कम बच्चों ने कंप्यूटर के विषय का चयन किया था। वहीं, 12वीं में 26 लाख छात्र-छात्राओं में केवल 18 हजार से भी कम बच्चों ने कंप्यूटर विषय चुना था। प्रदेश महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ डॉ. रवि भूषण का कहना है कि प्रदेशभर के राजकीय विद्यालय कंप्यूटर शिक्षिक विहीन हैं। यहां तक की वित्तविहीन और सहायता प्राप्त स्कूलों की भी कमावेश ऐसी ही स्थिति है। ऐसी स्थिति में जब प्रदेश के अधिकांश शिक्षक खुद ही कंप्यूटर की शिक्षा से अनभिज्ञ हैं, तो वो किस प्रकार से शिक्षण सामग्री का मॉड्यूल तैयार कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles