UP Cabinet: यूपी मंत्रीमंडल की बैठक आज, 2 निजी विश्वविद्यालयों समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

up cabinet meeting: उत्तर प्रदेश मंत्री परिषद ने बुधवार यानी आज हुई मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति की घोषणा की है। मीटिंग में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण नीति को स्वीकृति दे दी गई है। ,मीटिंग में राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से बुलाए जाने की स्वीकृति दे दी गई है। इस सत्र में भाजपा शासित यूपी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।

इसकी जानकारी  मंत्रीमंडल के सदस्य सुरेश खन्ना ने दी। मीटिंग में कई मतवपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया गया है:

राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसम्बर से प्रारंभ होगा। सत्र त्रिदिवसीय होगा।

दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी के आशय पत्र जारी किए गए हैं। हरित विश्वविद्यालय गाजियाबाद और महावीर विश्वविद्यालय मेरठ को आशय पत्र जारी करने की स्वीकृति मिली है।

संजय गांधी PGI में क्रिटिकल केयर के 12 बेड का विस्तार किया गया हैं। इससे रोगियों  को सहयोग मिलेगा। मौजूदा समय में क्रिटीकल केयर के 20 बेड हैं।

हाई कोर्ट में ट्रेनी क्लर्क का कार्यकाल एक से बढ़ाकर दो वर्ष किया गया है।

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए व्हीकल्स की व्यवस्था की जाएगी। बेकार वाहन को नीलाम किया जाएगा। 112 का प्रतिक्रिया समय 10 मिनट रह गया है। इसे और भी कम करने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।

नई सोलर पॉलिसी को मंत्रीमंडल की हरी झंडी। 22 हजार मेगावाट सोलर एनर्जी का प्रोडक्शन किया जाएगा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles