UP : प्रभु श्री राम पर विवादित टिप्पणी नहीं सुन सकता :केशव प्रसाद मौर्य

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में वाद- विवाद का दौर प्रारम्भ हो चुका है। मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी  और उसके सहयोगी दलों में बैठकों का दौर निरंतर चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पश्चात सबसे अधिक सक्रिय निषाद पार्टी है। निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने दो सप्ताह पूर्व ही दिल्ली में अमित शाह से लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा तक से मुलाकात की थी।
यूपी के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा, मैंने संजय निषाद का बयान नहीं सुना। भगवान राम पर विवादित टिप्पणी नहीं सुन सकता। उन्होंने कहा, अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा।
उपमुख्यमंत्री  ने कहा, निषाद पार्टी गठबंधन का अंग है । दोनों पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा,’उनकी आदत,मीठा-मीठा गप, कड़वा-कड़वा थू’। केशव प्रसाद बोले, छठ पर्व पर कोई इंतजाम नहीं किया, ‘पूजा कार्यक्रम को बाधित करने का कार्य किया।’ उत्तर प्रदेश में कहीं कोई अव्यवस्था नहीं है। उत्तर प्रदेश में छठ दिव्य और भव्य तरीके से हो रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles