उत्तर प्रदेश में कफ सिरप सिंडिकेट को लेकर सियासत तेज हो गई है. योगी सरकार और सपा के बीच अब तस्वीरों के जरिए लड़ा जा रहा है. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में एक आरोपी की तस्वीर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ दिखाए जाने के बाद हंगामा मचा हुआ है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया हैंडल X पर पलटवार किया है.
अखिलेश यादव ने X पर एक तस्वीर साझा करते हुए तंज कसा, जिसमें कफ सिरप मामले के आरोपी अमित सिंह टाटा को जन्मदिन पर केक खिलाते हुए पूर्व जौनपुर सांसद धनंजय सिंह दिखाई दे रहे हैं. अखिलेश यादव ने पोस्ट के जरिए यह सवाल उठाया कि आखिर आरोपी किन-किन राजनीतिक लोगों के संपर्क में रहे हैं. यह एक तरह से अखिलेश यादव द्वारा योगी सरकार पर तंज माना जा रहा है. अखिलेश का दावा है कि कफ सिरप मामले में योगी सरकार आरोपियों के साथ है.



