UP: आज से AAP सरकारी स्कूलों की खोलेगी पोल ,चलाया ‘सेल्फी विद सरकारी स्कूल’कैंपेन

UP: आज से AAP सरकारी स्कूलों की खोलेगी पोल ,चलाया ‘सेल्फी विद सरकारी स्कूल’कैंपेन

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की खस्ता स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे राज्य में बड़े स्तर पर कैंपेन चलाने जा रही है। इसका आगाज शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर से किया जाएगा। AAP के प्रदेश प्रभारी व  राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस कैंपेन को ‘सेल्फी विद सरकारी स्कूल’ नाम दिया गया है। एक हफ्ते तक चलने वाले इस कैंपेन के तहत आम आदमी के कार्यकर्ता  सरकारी विद्यालयों में जाकर बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेंगे और उसकी पोल खोलेंगे।

पार्टी दफ्तर में रविवार यानी बीते कल मीडिया कर्मियों  से बातचीत में आप सांसद ने कहा कि विद्यालयों की खराब स्थिति के मामले में उत्तर प्रदेश भारत का पहला प्रदेश बन गया है।

उत्तर प्रदेश में 25577, मध्य प्रदेश में 22824, असम में 6271 और झारखंड में 1101 सरकारी विद्यालय बंद हो चुके हैं। कई अन्य बीजेपी काबिज प्रदेशों में भी हजारों की तादाद  में स्कूल बंद हो चुके हैं। इसलिए अभियान चलाने का फैसला किया गया  है। उन्होंने व्हाट्सएप नंबर 8382928009 जारी कर आम लोगों से भी विद्यालयों की अव्यवस्था की फोटो व वीडियो साझा करने की अपील की  है।

Previous articlePM Modi : PM मोदी आज अपने आवास पर सम्मानित शिक्षकों से करेंगे भेट
Next articleझारखंड में राजनीतिक उठापठक के बीच विधानसभा का विशेष सत्र आज, CM सोरेन प्राप्त करेंगे विश्वासमत