उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है. इसको लेकर बीते दिन रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हाई लेवल बैठक की. इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण फरवरी 2026 तक पूरा हो जाना चाहिए.
सीएम योगी ने कहा, “मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाएं तेजी से उत्तर प्रदेश को आर्थिक समृद्धि और निवेश के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित कर रही हैं. इन सभी योजनाओं को टाइम पीरियड और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है.”



