UP सरकार ने बिजली बिल को किया सस्ता, जानें क्या हैं नई दर

UP सरकार ने बिजली बिल को किया सस्ता, जानें क्या हैं नई दर
UP Electricity Bill: यूपी सरकार ने बिजली बिल की दरों में एक बड़ा बदलाव किया है। योगी आदित्यनाथ सरकार के इस फैसले से प्रदेशवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। नई दरों के अनुसार अर्बन एरिया में रहने वाले घरेलू बिजली कस्टमर के पुराने 7 प्रति रुपये प्रति यूनिट के स्लैब को खत्म कर दिया गया है। 
वहीं रूरल एरिया में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए 6 रुपये के अधिकतम स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। योगी सरकार के इस कदम से बड़ा लाभ 2.9 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाला है। यूपी इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (UPERC) ने शनिवार यानी बीते कल नए रेट का ऐलान किया है। इस दौरान UPERC ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बिजली की दरों को नहीं बढ़ाने का भी निर्णय लिया। सरकार के इस निर्णय से यूपी में रहने वाली एक बड़ी जनता को खुश खबरी मिलने वाली है।

बीते चार सालों में यूपी सरकार ने बिजली के रेट में बढ़ोत्तरी नहीं की है। इससे पूर्व  सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 में बिजली की दरों में इजाफा किया था।
बिजली बिल के रेट में हुए बदलाव के बाद शहरी क्षेत्र में 0 से 100 यूनिट तक बिजली का उपभोग करने पर आपको 5.5 प्रति यूनिट रुपये ही व्यय करने होंगे। 101 से 150 यूनिट पर 5.5 रुपये प्रति यूनिट। वहीं 151 से 300 यूनिट पर आपको प्रति यूनिट 6 रुपये का पेमेंट करना होगा। इसके अतिरिक्त अगर आप 300 से अधिक यूनिट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको प्रति यूनिट 6.5 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा ।