UP: जनवादी पार्टी की महारैली में बोले सपा प्रमुख – ‘समाज का हर वर्ग BJP से परेशान !

UP: जनवादी पार्टी की महारैली में बोले सपा प्रमुख  – ‘समाज का हर वर्ग BJP से परेशान !
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के ईको गार्डन में जनवादी पार्टी की महारैली में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव की इस रैली में जनसैलाब उमड़ा था, जिसको सम्बोधित करते हुए उन्होंने कई बड़े बयान दिए।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है उससे यह निश्चित होता है कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को बहुत परेशान किया है। समाज का हर वर्ग आज भाजपा से दुखी है। लोगों को इतनी परेशानी आज तक किसी सरकार ने नहीं दी है। अखिलेश ने आगे निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने
चौहान समाज को धोखा दिया है।
अखिलेश यादव ने जनवादी पार्टी की महारैली में अपने सम्बोधन में कहा किन किसानों को खाद और डीएपी नहीं मिल रही है। उन्हें धान की फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। किसान और आम जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी सरकार में मंडी को मजबूत किया जायेगा और एमएसपी के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष करेगी।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने आगे कहा कि किसान इस बार भाजपा को जवाब देगा। आप अपने अपमान के बदले के लिए वोट करना। आप सबको साइकिल की रफ्तार बढ़ाने के लिए वोट करना है और मुझे विशवास है कि लोगउम्मीद से ज्यादा राहत सपा को देंगे।
Previous articlePubg mobile का ग्लोबल लेवल पर रेवेन्यू 7 बिलियन डॉलर तक पहुंचा …
Next articlePM मोदी ने कहा डबल इंजन सरकार से विकास की तेज रफ्तार !