UP : सपा प्रमुख के घर पहुंचे जयंत चौधरी, सीटों के विभाजन पर लग सकती है मुहर…

Jayant Chaudhary
यूपी  2022 विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले है। जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच रालोद मुखिया जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के घर पहुंचे, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि आज सीटों का विभाजन करीब करीब  तय हो जाएगा .
आने वाले यूपी चुनाव में इस बार सपा और राष्ट्रीय लोक दल के एक साथ उतरने की संभावना बढ़ती जा रही है। हालांकि दोनों गठबंधन का एलान कर चुके हैं परन्तु अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। रालोद पश्चिमी यूपी  में जहां ज्यादा से ज्यादा सीटें मांग रहा है तो वहीं मध्य और पूर्वांचल की कुछ सीटों पर भी उसका दावा है।
वही, सपा मुखिया अखिलेश यादव बहुत सी सीटों पर नामंजूर  हैं। इसी के चलते सीटों के बंटवारे में विलम्ब  हो रहा है। मंगलवार को जयंत चौधरी के इसी मसले पर बात करने के लिए लखनऊ पहुंचे है। बताया जा रहा है कि दोनों अखिलेश के आवास पर इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। दरअसल समाजवादी पार्टी और रालोद के बीच मथुरा, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर आदि की कई विधानसभा सीटों पर मंथन चल रहा है।
गौरतलब है कि दोनों ही दलों  के अपने-अपने सीटों पर दावे हैं। इन्हीं सब पर बात करने के लिए और गठबंधन को आखिरी  रूप देने के लिए जयंत चौधरी  राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को इस गठबंधन और सीटों के विभाजन पर अंतिम मुहर लग सकती है।