UP Murder: हापुड़ सत्र न्यायालय के बाहर हुई गोलीबारी, पेशी पर आए आरोपी का मर्डर, पुलिसकर्मी भी घायल

UP Murder: हापुड़ सत्र न्यायालय के बाहर हुई गोलीबारी, पेशी पर आए आरोपी का मर्डर, पुलिसकर्मी भी घायल

यूपी के हापुड़ जिला न्यायालय में दिनदहाड़े गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। मंगलवार यानी आज  जिला कोर्ट में पेशी पर आए एक आरोपी की गोली मारकर हत्या से अफरातफरी मच गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर नौ दो ग्यारह हो गए। घटनास्थल  पर पहुंची पुलिस जांचपड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को हरियाणा पुलिस की हिरास्त में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ न्यायालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। दहस्तगर्दों ने आरोपी को चार से पांच गोली मारी।

आरोपी का नाम लाखन उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद है। लाखन 2019 में धौलाना में हुई एक मर्डर केस का आरोपी था। संदिग्धों ने पिस्टल से 10 से 15 बार गोली चलाई। पुलिस की तरफ से गोली चलने की सूचना नहीं है। इस दौरान एक गोली पुलिस के जवान को भी लगी है। गोली लगने से जवान भी जख्मी हो गया।