UP News: 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, कार्रवाई न होने पर परिजनों ने किया सड़क जाम

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस से न्याय न मिलने पर रेप पीड़िता के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. परिवार ने बताया कि होली के दिन उनकी 8 वर्षीय बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी.

 पुलिस ने इस केस में आरोपी को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया  था. जानकारी के अनुसार आरोपी के चार भाई उसकी मां उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. वहीं, इस प्रकरण की शिकायत उन्होंने पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है.

गौरतलब है कि परिवार की मांग है कि सरेआम घूम रहे आरोपी के भाइयों को अरेस्ट किया जाए. इतना ही नहीं आरोपी को फांसी की सजा दी जाए. उसका मकान ध्वस्त किया जाए. परिजनों के जाम लगाने के बाद सड़क के दोनों ओर भारी जाम लग गया. लगभग 5 घंटे तक जाम लगा था. वहीं, घटना स्थल पर मौजूद पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर यातायात बहाल किया.