UP News: अलीगढ़ में मीट फैक्टरी की पैकेजिंग यूनिट से अमोनिया गैस हुई लीक , 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

UP News: अलीगढ़ की मीट फैक्टरी की पैकेजिंग यूनिट से अमोनिया गैस हुई लीक , 50 से अधिक अस्पताल में भर्ती
Ammonia gas leak: अलीगढ़ शहर से सटे तालसपुर स्थित अलदुआ मीट फैक्टरी की पैकेजिंग ईकाई में वृहस्पतिवार यानी आज प्रातः अचानक से अमोनिया गैस लीक होने लगी। इससे वहां काम कर रहे  50 से अधिक श्रमिक बेहोश हो गईं। इसकी खबर फैलते ही फैक्टरी मैनेजमेंट में अफरातफरी मच गई।
गैस लीक होने से बेहोश हुईं महिलाओं को JN मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया, जहां उनका उपचार हो रहा है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने फैक्टरी व हॉस्पिटल जाकर श्रमिकों का हाल जाना ।
फैक्टरी में 50 श्रमिकों के बेहोश होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन एक्टिव हो गया। डीएम और एसएसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञ अमोनिया लीक को बंद कर रहे हैं। मौके पर फैक्टरी में सभी लोग मास्क लगाए हुए हैं, जिससे कोई और इसकी चपेट में ना आ जाए।