UP News: भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे CO पर बड़ा एक्शन, सीएम ने बनाया हवलदार, घूस लेते वायरल हुआ था वीडियो

UP News: भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे CO पर बड़ा एक्शन, सीएम ने बनाया हवलदार, घूस लेते वायरल हुआ था वीडियो

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घूस लेने के आरोपी पुलिस उपाधीक्षक/सीओ को इंस्पेक्टर बनाने का आदेश दिया है। 

रामपुर जिले में तैनात रहे तत्कालीन उपाधीक्षक शहर विद्या किशोर शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। सीएम  की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।

रामपुर जिले में तैनात रहे एक क्षेत्राधिकारी शहर पर रिश्वत लेने का  आरोप लगा था और उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस केस की जांच DIG ने कराई थी। शुरुवाती  जांच में आरोप की पुष्टि होने के पश्चात उनका ट्रांसफर यहां कर दिया गया था।

बाद में उनको शासन स्तर से सस्पेंड कर दिया गया था और डिपार्टमेंटल इंक्वायरी बैठा दी गई थी। मंगलवार यानी बीते कल योगी आदित्यनाथ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है कि रामपुर जिले में तैनात रहे तत्कालीन क्षेत्राधिकारी शहर  विद्या किशोर को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। अब विद्या किशोर शर्मा को पदावनत कर हवलदार बना दिया है।