Wednesday, April 2, 2025

UP News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने काशी विश्वनाथ का किया दर्शन,कॉरिडोर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वाराणसी के दो दिन की यात्रा  पर हैं। भूपेंद्र चौधरी ने वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन दर्शन किए। साथ ही कॉरिडोर का भी जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद ये उनका पहला दौरा है। 

काशी दौरे पर कार्यकर्ताओं ने हवाईअड्डा से लेकर सर्किट हाउस तक भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाडे़ और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। भूपेंद्र चौधरी 11.30 बजे रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे, जहां उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। यहां वह कई आयोजनों में शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 80 को मद्देनजर बीजेपी ने प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को दल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। चौधरी के प्रदेश अधक्ष बनाए जाने से ना केवल पार्टी ने जाट वोट बैंक की सेंध मारी है बल्कि लगातार दूसरी बार पिछड़े वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर पश्चिम से पूर्वांचल तक पिछड़े और अति पिछड़े मतदाता को भी साधने का प्रयास किया है।  भूपेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी के 14वें प्रदेश अध्यक्ष हैं, दल ने पहली बार किसी जाट नेता को संगठन की जिम्मेदारी थमाई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles