UP News: BJP के नए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल CM योगी से मिले

BJP के नए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने CM योगी से मिले  .

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने मंगलवार यानी आज  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेट की है। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री की आज BJP जिलाध्यक्षों के साथ मीटिंग 

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल मंगलवार  यानी आज को दल के प्रदेश मुख्यालय में अवध, काशी, कानपुर बुंदेलखंड और गोरखपुर रीजन के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ मीटिंग करेंगे। बैठक में दल के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित रहेंगे। धर्मपाल सोमवार देर रात  राजधानी लखनऊ पहुंच गए। यहां उनका  जोरदार स्वागत दल के प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर और कौशलेंद्र पटेल ने किया ।