UP News: रेप केस में BSP सांसद अतुल राय हुए बरी, तीन वर्ष पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा

UP News: रेप केस में BSP सांसद अतुल राय हुए बरी, तीन वर्ष पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा
उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभ सीट से बहुजन समाज पार्टी के  सांसद अतुल राय को रेप केस में बरी कर दिया गया है।  स्पेशल जज MP-MLA सियाराम चौरसिया की अदालत ने ये जजमेंट सुनाया। हालांकि बीएसपी सांसद अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे। अतुल राय के वकील ने बताया कि अभी लखनऊ में एक मुकदमा और दर्ज है। उसमें बेल के बाद ही उन्हें रिहा करा जाएगा। केस की सुनवाई के बाद शनिवार को वाराणसी कोर्ट कैंपस के बाहर अतुल राय समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ गई थी।

तीन वर्ष पुराना यह केस काफी चर्चित था। पिछले वर्ष 16 अगस्त को अतुल राय पर रेप  का आरोप लगाने वाली युवती ने अपने मित्र के साथ सर्वोच्च न्यायालय के सामने आत्मदाह कर लिया था। इलाज के दौरान युवक की 21 और युवती की 24 अगस्त को मृत्यु  हो गई थी।
दोनों ने न्यायालय के बाहर फेसबुक पर लाइव वीडियो साझा करते हुए आत्मघाती कदम उठाया था। लाइव वीडियो में युवती और उसके साथी ने वाराणसी पुलिस के तत्कालीन अधिकारियों और न्याय व्यवस्था को कोसते हुए यह कदम उठाया था।