UP News: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे,कहा – जनता की सेवा में तत्पर है डबल इंजन की सरकार

UP News: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे,कहा – जनता की सेवा में तत्पर है डबल इंजन की सरकार

अक्तूबर माह में पहली बार असमय बाढ़ का सामना सभी लोगों को करना पड़ रहा है। त्रासदी की चुनौती को मजबूती से झेलते हुए हुए केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार जनता की सेवा में तत्पर है। बाढ़ प्रभावित हर व्यक्ति को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

ये सब बातें यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने बोली है। वह  शुक्रवार यानी आज धानी बाजार कस्बे के महेश राम अशोक कुमार इंटर कालेज में प्रातः 10ः40 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष का जायजा ले रहे थे। 10ः45 बजे मंच पर पहुंचकर प्रभावितों को राहत सामाग्री बत्तातें हुए लोगों से मुलाकात कर रहे थे।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बेहद आत्मीयता से बात की, उनका दुख-दर्द समझा। स्वयं  अपने हाथों से राहत सामग्री थमाई और विश्वास दिलाया कि हर संकट में सरकार उनके साथ खड़ी है। बाढ़ त्रासदी में हुई उनके हर क्षति की भरपाई की जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के सहयोग के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार ने हर प्रकार की मदद के लिए प्रशासन को पर्याप्त धन व सामग्री मुहैया करा दी है। जिन घरों में पानी लगने से भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, वहां फूड पैकेट पहुचाए जा रहे हैं और जहां भोजन बन सकता है वहां पर्याप्त मात्रा में राशन की व्यवस्था की गई है।