UP News: CM योगी ने पोषण माह का किया उद्घाटन, कहा- पहले मदिरा बेचने वाले ही पोषण आहार वितरित करते थे

UP News: CM योगी ने पोषण माह का किया उद्घाटन, कहा- पहले मदिरा बेचने वाले ही पोषण आहार वितरित करते थे

बाल विकास सेवा एवं पौष्टिक आहार विभाग द्वारा शुक्रवार यानी आज लोकभवन में आयोजित प्रोग्राम में सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच साल से पोषण माह प्रोग्राम सफलतापूर्वक मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने  साल 2018 में इसका प्रारंभ किए थे ।

योगी ने आगे कहा कि मौजूदा समय और भविष्य को कुपोषण रहित करने का यह काफी  अहम अभियान है। किशोरी, धात्री महिलाएं, माताएं पोषण युक्त  होंगी तो बच्चे भी स्वस्थ व शरीर से मजबूत होंगे। इससे समाज और देश भी मजबूत होगा। जिला के भ्रमण में मेरा लक्ष्य होता है कि स्वास्थ्य केन्द्र और स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र अवश्य जाऊं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित और स्वस्थ बच्चे ही शसक्त राष्ट्र का आधार होते हैं शिशुओं  को उद्धरणों के जरिए से अच्छे से सीखा सकते हैं। सीखने की ललक बचपन में अधिक  होती है इसलिए शिक्षकों-आंगनबाड़ी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि बच्चों में बेहतर से बेहतर संस्कार डालें।