UP News: CM योगी ने जनता दरबार में लोगों की परेशानियों को सुना,संतुष्टिपूर्ण निस्तारण का दिया भरोसा

UP News: CM योगी ने जनता दरबार में लोगों की परेशानियों को सुना,संतुष्टिपूर्ण निस्तारण का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में सोमवार यानी आज प्रातः आयोजित जनता दरबार में  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महिला फरियादियों की गोद में बच्चों को देखकर खुद को रोक नहीं पाए। पहले बच्चों को प्यार किया, चाकलेट दिया फिर महिलाओं से उनकी परेशानियों को सुना।

लगभग दो घंटे तक मुख्यमंत्री योगी जनता दरबार में उपस्थित रहे। लगभग एक हजार लोगों की भीड़ में एक-एक अर्जीकर्ताओं तक स्वयं जाकर उनकी समस्या को सुने, उसके बाद संतुसपूर्ण निराकरण का निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, समाधान संतुष्टिपूर्ण होना चाहिए ताकि कोई भी अर्जीकर्ता एक ही परेशानी के लिए बार-बार परेशान न हो। इस दौरान उनकी नजर जब  महिला फरियादियों की गोद में बैठे प्यारे बच्चे  पर गई तो उसको प्यार किया, आशीर्वाद दिया और चॉकलेट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

CM योगी ने यात्री निवास में जाकर लोगों की फरियाद को सुना

सीएम योगी ने आज प्रातः गोरखनाथ मंदिर प्रांगण स्थित हिन्दू सेवाश्रम में ‘जनता दरबार’ में आए लोगों की परेशानियों को अच्छे से सुना और संबंधित जिम्मेदारों को इन समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। जनता दरबार में दूर दराज से लगभग एक हजार अर्जीकर्ता पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यात्री निवास में भी जाकर लोगों की समस्या को सुना।भरोसा दिलाया कि उनकी परेशानियों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।