UP News: SP चीफ अखिलेश यादव का झांसी दौरा रद्द, प्रशासन से नही मिली इजाजत

यूपी के झांसी जिले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का दौरा प्रस्तावित था। लेकि प्रशासन की ओर से अनुमति नही दी हैं। प्रशासन ने अखिलेश यादव के दौरे के लिए झांसी में हेलीकॉप्टर उतरने की इजाजत नहीं दी हैं। इस संबंध में झाँसी के SSP ने लोगों को सूचित किया हैं। जिसके बाद सपा प्रमुख के इस यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हेलीकॉप्टर उतारने की इजाजत  नहीं देने के मसले पर झाँसी SSP ने जानकारी देते हुए बताया, कल हमारे पास लेटर  आय था और अचानक वे हमसे पूछ रहे थे। इसके लिए उन्हें पहले से इजाजत लेनी चाहिए थी। पुलिस लाइन में अभी निर्माण कार्य हो रहा हैं, और वे जेल में बंद पूर्व एमएलए से मिलने के लिए आ रहे थे।

दरअसल, सपा प्रमुख झाँसी दौरे में सपा के पूर्व एमएलए दीप नारायण सिंह यादव, जो जेल में बंद हैं, उनसे मुलाकात के लिए आ रहे थे .इसलिए उन्होंने पुलिस लाइन से अनुमति  मांगी थी। लेकिन प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर उतारने की इजाजत नहीं दी गयी हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles