UP News: प्रसपा प्रमुख की सुरक्षा को किया गया कम, अब Y कैटेगरी की सिक्योरिटी में रहेंगे शिवपाल सिंह यादव

UP News: प्रसपा प्रमुख की सुरक्षा को किया गया कम, अब Y कैटेगरी की सिक्योरिटी में रहेंगे शिवपाल सिंह यादव

Shivpal Singh Yadav: प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की सिक्योरिटी कम कर दी गई है। अब वह वाई कैटेगरी  की सिक्योरिटी में रहेंगे। अभी तक उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान थी। 25 नवंबर को हुई प्रदेश स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रसपा प्रमुख इन दिनों मैनपुरी संसदीय उपचुनाव में सपा उम्मीदवार व अपनी बहू डिंपल यादव के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। वह जगह-जगह रैलियां कर लोगों से डिंपल को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

शिवपाल जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर एमएलए हैं। जसवंतनगर असेंबली  सीट भी मैनपुरी संसदीय सीट के अंतर्गत आती है। यहां का वोट परसेंटेज मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैनपुरी सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के देहांत के बाद रिक्त हुई है।

शिवपाल सिंह को उत्तर प्रदेश इलेक्शन के पहले जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी पर अब इसे घटाकर वाई कैटेगरी की सुरक्षा कर दी गई है।