UP News: SP विधायकों को प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट, विधान भवन में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी

UP News: SP विधायकों को प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट, विधान भवन में प्रदर्शन करने की किए थे घोषणा
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तरफ से विधानभवन में धरना प्रदर्शन करने की  घोषणा  के बाद एसपी विधायकों को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। उनके घर पर आज तड़के से ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
MLA रविदास मल्होत्रा ने बताया कि आज तड़के करीब 5.00 बजे ही उनके घर पर पुलिस फोर्स आ गई। उन्हें सुबह टहलने भी नहीं जाने दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह तानाशाही पूर्ण रुख अपनाया जा रहा है। दूसरी ओर सपा ने भी ट्वीट कर विधायकों के घर पर पुलिस फोर्स लगाए जाने की घटना की निंदा की है।