Tuesday, April 1, 2025

UP News: नवरात्रि में अखंड रामायण पाठ कराएगी योगी सरकार, सभी जनपदों को मिलेंगे इतने रुपए

Cm Yogi Decision on Navratri 2023: आगामी नवरात्रि को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा एलान किया है। पूरे राज्य में दुर्गा सप्तशती और अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राज्य के सभी 75 जनपदों को एक-एक लाख रुपए आवंटित किए जायेंगे। यह आयोजन सरकारी स्तर पर किया जाएगा।

इसको लेकर शासन स्तर पर हर जनपद के जिलाधिकारियों को 21 मार्च तक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस बार चैत्र नवरात्र 22 मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे नवरात्रि प्रत्येक जनपद में दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा और रामनवमी के दिन अखंड रामायण का पाठ आयोजित किया जाएगा।

यानी उत्तर प्रदेश के देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती पाठ, जागरण, झांकियां अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा। जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर देवी आयोजन समितियां बनाई जाएंगी। योगी सरकार सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हर जिले को 1-1 लाख रुपये आवंटित किए जायेंगे।

इसके लिए सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को देवी मंदिर और शक्ति पीठों में कलाकार चयन और समितियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इन आयोजनों में महिलाओं की सहभागिता को लेकर विशेष तवज्जो दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद के अफसरों को 21 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles