UP: राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से हिरासत में लिए गए, पुलिस ने थाने में बैठाया

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से हिरासत में लिया गया है। BKU प्रवक्ता की गिरफ्तारी के बाद सभी भारतीय किसान यूनियन के  कार्यकर्ताओं को अग्रिम आदेश तक अलर्ट रहने को कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक, BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता  टिकैत को आज दोपहर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से अरेस्ट  किया गया है। उन्हें पुलिस ने थाने में बैठाए रखा। वहीं इसे लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में गुस्से का माहौल है। बताया कि कार्यकर्ताओं को उनसे पास नही जाने दिया जा रहा है।  टिकैत के साथ अन्य कई लोगों को भी पुलिस ने हिरास्त में लिया है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles