UP :लखनऊ में मार गिराया गया मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर !

UP :लखनऊ में मार गिराया गया मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर !
उत्तर प्रदेश पुलिस की STF ने लखनऊ के मडियांव क्षेत्र  में एनकाउंटर  में मुख्तार अंसारी के गैंग का  एक शार्प शूटर और उसके सहयोगी को मार गिराया है।
एनकाउंटर  बुधवार शाम को हुआ था ।
शार्प शूटर अलीशेर ऊर्फ डॉक्टर 15 फरवरी को आजमगढ़ के खुंदनपुर गांव के बहुजन समाज पार्टी के  नेता कलामुद्दीन की हत्या का आरोपी था। उसने बीते माह रांची में भारतीय जनता पार्टी के  नेता जीतराम मुंडा की भी हत्या कर दी थी।
उसके ऊपर  एक लाख रुपये का इनाम था।
आजमगढ़ निवासी उसका सहयोगी बन्नू उर्फ कामरान ठिकानों की रेकी करता था।
एनकाउंटर का नेतृत्व करने वाले ASP, STF , विशाल विक्रम सिंह ने कहा, अलीशेर और उसका सहयोगी लखनऊ के पुराने शहर के एक प्रमुख व्यापारी नेता को मारने का प्लान  बना रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के पश्चात, एक टीम ने जाल बिछाया और उन्हें घेला पुलिस चौकी और फैजुल्लागंज रोड के मध्य घेर लिया।
जब दोनों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने STF  टीम पर फायरिंग दीं। जवाबी कार्यवाही में उन्हें गोलियां लगीं। दोनों को महानगर के भाऊराव देवरस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अलीशेर के विरुद्ध  24 से ज्यादा मामले थे, जिनमें से 5 आजमगढ़ में हत्या के थे।
अन्य मामले लूट और डकैती के थे। वह भारत के 20 राज्यों में रंगदारी के रैकेट चलाता था।
बन्नू के विरुद्ध आजमगढ़ में दो आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं।
STF  ने इनके पास से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, एक देसी पिस्टल , एक मोटरसाइकिल और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
Previous articleक्या आज बॉम्बे हाईकोर्ट देगी,आर्यन खान को जमानत ? 26 दिनों से हैं जेल में !
Next articleआगामी वर्ष लॉन्च हो सकता है iphone SE plus, SE -3 की लॉन्चिंग निरस्त !