Tuesday, October 1, 2024

UP TET :उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में अधिकारी सस्पेंड !

लखनऊ: यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के परीक्षा नियामक प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है।यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) के एक प्रश्न पत्र लीक होने के पश्चात दो दिन बाद हुई है।
उपाध्याय परीक्षा आयोजित करने और हुई चूक के लिए जवाबदेह थे। सरकार ने उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक जांच भी प्रारम्भ कर दी है।
UP TET सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम योग्यता है।
बेसिक शिक्षा सचिव अनामिका सिंह द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि उपाध्याय परीक्षा की शुचिता बनाए नहीं रखने और गोपनीयता के उच्च मानकों का पालन करने में असफल रहने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी हैं।
आदेश के अनुसार लीक के कारण परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व ही निरस्त करने से प्रदेश  सरकार की किरकिरी हुई है। पेपर लीक से पता चलता है कि उपाध्याय सुचारू रूप से परीक्षा आयोजित करने में विफल रहे और इसलिए, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के पश्चात उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
उपाध्याय को निलंबन अवधि के दौरान बेसिक शिक्षा निदेशालय, लखनऊ से जोड़ा गया है।
28 नवंबर को निर्धारित UP TET के लिए 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन  कराया था। पेपर लीक होने की रिपोर्ट के पश्चात इसे निरस्त कर दिया गया था।
उत्तर प्रदेश STF ने 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य जनपदों के 20 और लोगों को जांच के दायरे में रखा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles