SUV का क्रेज बढ़ता जा रहा है, यही वजह है कि ऑटो कंपनियां भी इस सेगमेंट पर फोकस करते हुए नई-नई गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं. साल 2025 में कई एसयूवी मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं और अब कंपनियां अगले साल की तैयारी में जुट गई हैं, आप भी अगर अगले साल नई Electric SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि अगले साल यानी 2026 में कौन-कौन सी एसयूवी ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाली हैं?
Toyota Urban Cruiser BEV
Gaadiwaadi के मुताबिक, टोयोटा अगले साल अर्बन क्रूजर BEV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस गाड़ी को किस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कितनी क्षमता वाली बैटरी दी जाएगी, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है.



