Upcoming Smartphones in January 2026: जनवरी 2026 यानी अगले महीने शानदार फीचर्स के साथ कई नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाले हैं. Realme 16 Pro Series की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया गया है, इस सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G को उतारा जाएगा.
इस सीरीज के लिए कंपनी ने जापानी डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ हाथ मिलाया है. कंपनी ने वादा किया है कि इस हैंडसेट को तीन साल एंड्रॉयड ओएस अपडेट्स और चार साल एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच का भी सपोर्ट मिलेगा.


