• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Friday, March 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

PF अकाउंट से पैसे निकालने के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करना है जरूरी, ये है पूरा प्रोसेस

By
Rajsatta Express
-
July 9, 2024
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    PF अकाउंट से पैसे निकालने के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करना है जरूरी,  ये है पूरा प्रोसेस

    अगर आप नौकरीपेशा हैं तो PF अकाउंट से भी वाकिफ होंगे. PF अकाउंट सरकारी संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा मैनेज किए जाते हैं. PF अकाउंट आपके रिटायरमेंट के लिए एक बेहतरीन सेविंग स्कीम है. लेकिन किसी इमरजेंसी होने पर आप अपने पीएफ अकाउंट का पैसा पहले भी निकाल  सकते हैं.

    अगर किसी को आर्थिक समस्या के चलते PF अकाउंट से पैसे निकालने हैं तो इसके लिए आपके बैंक अकाउंट की डिटेल्स अपडेट  होनी जरूरी है. बिना इसके अकाउंट से पैसा नहीं निकाला जा सकता है. PF अकाउंट होल्डर्स घर बैठे ही अपने PF अकाउंट से बैंक को लिंक कर सकते हैं।

    इस तरह करें ऑनलाइन बैंक डिटेल्स अपडेट

    • PF अकाउंट के साथ ऑनलाइन बैंक अकाउंट लिंक करने के लिए EPFO के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा.
    • यहां अपना UAN नंबर और पासवर्ड एंटर करके लॉगिन करना होगा.
    • लॉगिन करने के बाद आपको मैनेज के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
    • फिर आपको ड्रॉप डाउन मेनू से KYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
    • यहां आपको अपना बैंक सिलेक्ट करना होगा जिसे अकाउंट से लिंक करना है.
    • इसके बाद आपको अपना नाम, बैंक का अकाउंट नंबर और IFSC कोड एंटर करना होगा.
    • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें.
    • आपके जरिए सबमिट की गई जानकारी आपके एंप्लॉयर को अप्रूव करनी होती है.
    • एंप्लॉयर के अप्रूवल के बाद आप आसानी से अपने PF अकाउंट से पैसे निकाल सकेंगे.

    जानें PF बैलेंस चेक करने का तरीका

    • PF का बैलेंस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/ पर जाना होगा.
    • इसके बाद आपको For Employees के सेक्शन में Services में जाकर Know your EPF Account Balance के ऑप्शन यानी विकल्प पर क्लिक करना होगा.
    • इसके बाद लॉगिन करने के लिए आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड एंटर करना होगा.
    • लॉगिन करने के बाद आपको PF अकाउंट का बैलेंस दिख जाएगा.

    मैसेज से भी  कर सकते हैं PF बैलेंस चेक (PF Balance Check)

    आप मैसेज के जरिए भी अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 नंबर पर EPFO UAN ENG टाइप करके भेजना होगा. मैसेज भेजने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैलेंस डिटेल्स का मैसेज आ जाएगा.

    • TAGS
    • EOFO
    • EPF Bank Account link
    • PF Account Balance withdrawal
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleअब Netflix और Amazon Prime देखने के लिए नहीं लेना होगा सब्सक्रिप्शन, बस करें ये काम
      Next articleमंगलवार के दिन करें ये आसान उपाय, सभी कष्ट हो जाएंगे दूर
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे, नई सरकार को देंगे सहयोग

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, आरएन रवि बने नए गवर्नर

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’, कांग्रेस का हमला—संप्रभुता पर तमाचा

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0