दिल्ली यूनिवर्सिटी में BBC Documentary दिखाए जाने से पहले बवाल, पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया

दिल्ली यूनिवर्सिटी में BBC Documentary दिखाए जाने से पहले बवाल, पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया

गुजरात के 2002 दंगों पर आधारित BBC की डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने को लेकर विवाद अब गरमाता जा रहा है। इसे लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने पहले ही दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की बात कही है।

BBC डॉक्यूमेंट्री का विवाद जवाहर लाल नेहरू व जामिया से चलकर दिल्ली विश्वविद्यालय  पहुंच गया है। एनएसयूआई केरला द्वारा कला संकाय में आज स्क्रीनिंग के लिए 4:00 बजे का वक्त दिया था। लेकिन इसका आयोजन नहीं हो सका। कोई बवाल ना हो इसलिए गेट के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने धारा 144 भी लगा दी है। वहीं प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स को पुलिस ने कस्टडी में लिया है।

दिल्ली के कश्मीरी गेट के अंबेडकर विश्वविद्यालय से शुक्रवार को डॉक्यूमेंट्री के दिखाए जाने  की बात सामने आई है। हालांकि यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने वहां की बिजली ही काट दी है। इसके चलते स्टूडेंट्स पहले से ही डाउनलोड की हुई डॉक्यूमेंट्री अपने फोन और लैपटॉप पर देख रहे हैं। इसके अलावा ABVP छात्रों ने विरोध में तोड़फोड़ की।