संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी करते हुए पात्रता नियमों और अटेंप्ट से जुड़े प्रावधानों में अहम बदलाव किए हैं. इस बार खास तौर पर पहले से चयनित या नियुक्त उम्मीदवारों के लिए स्पष्ट और सख्त दिशानिर्देश जोड़े गए हैं. आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी सेवाओं में पहले से कार्यरत अभ्यर्थियों के दोबारा परीक्षा देने, सेवा बदलने और अटेंप्ट के उपयोग को लेकर नई शर्तें तय की गई हैं. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कौन से उम्मीदवार आगे की परीक्षा चरणों में बैठ सकेंगे और किन्हें वंचित किया जाएगा.
इस परीक्षा के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस सहित कई ग्रुप A और B सेवाओं में भर्ती होगी. कुल 933 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं.
पहले से नियुक्त IAS और IFS उम्मीदवारों पर रोक



