कैलिफोर्निया: गुरुद्वारे में 2 लोगों को गोली मारकर हत्या

कैलिफोर्निया: गुरुद्वारे में 2 लोगों को गोली मारकर हत्या

अमरीका में एक बार फिर खूनी तांडव देखने को मिला हैं कैलिफोर्निया में एक गुरुद्वारे में 2 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि रविवार को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई। शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार शूटिंग दोपहर 2.30 बजे के आसपास हुई।

सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि इस गोलीबारी का घृणा अपराध से संबंधित नहीं है। इस घटना को दोनों लोग एक दूसरे को जानते हैं। अमर गांधी ने कहा कि 2 लोग के बीच झगड़ा हो गया था जो शूटिंग में बदल गया। उन्होंने कहा कि एक संदिग्ध नीचे थे जब अन्य ने उनपर गोली चला दी।

ऐसा लगता है कि उस झगड़े में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे। माना जा रहा है कि इस घटना से पहले उनके बीच किसी मामले को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।