पीएम मोदी पर BBC की Documentary को लेकर अमेरिकी सरकार का बड़ा स्टेटमेंट, जानें क्या बोला अमेरिकी विदेश मंत्रालय

पीएम मोदी पर BBC की Documentary को लेकर अमेरिकी सरकार का बड़ा स्टेटमेंट, जानें क्या बोला अमेरिकी विदेश मंत्रालय

BBC Documentary on Modi: गुजरात पर BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर यूएस फॉरेन मिनिस्ट्री का बड़ा स्टेटमेंट सामने आया है। पीएम नरेंद्र मोदी की निंदा करने को लेकर लगातार पूछे गए प्रश्न के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका (US) ने इस पूरे मुद्दे में उतरने या किसी भी तरह की बयानबाजी करने से मुंह मोड़ लिया है।

प्रश्न से अलग अमेरिका ने साउथ एशिया में क्षेत्रीय शांति और स्थिरता देखने की अपनी इच्छा जाहिर  करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच संवाद से अपने विवादों को सुलझाने की अपील की है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का हवाला दिया और कहा कि US ने अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा क्यों नहीं की? जवाब में अमेरिकी विदेश विभाग के स्पोक पर्सन नेड प्राइस ने कहा कि उन्हें बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के बारे में नहीं पता है.

अमेरिकी फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक पर्सन नेड प्राइस ने कहा कि मैं मोटे तौर पर जो कहूंगा वह यह है कि ऐसे कई एलिमेंट हैं जो अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करते हैं जो हमारे भारतीय हिस्सेदारों के साथ है। अमेरिका और भारत के बीच घनिष्ठ राजनीतिक रिश्ते हैं, आर्थिक संबंध हैं, लोगों के बीच असाधारण रूप से गहरे रिश्ते हैं। लेकिन उन अतिरिक्त तत्वों में से एक वे मूल्य हैं जिन्हें हम साझा करते हैं, वे मूल्य जो अमेरिकी लोकतंत्र और भारतीय लोकतंत्र के लिए सामान्य हैं।