US:PM मोदी की वजह से विश्व में भारत का बढ़ा महत्व,भारतीय विदेश मंत्री बोले -पाक-अमेरिकी संबंध दोनों के हित में नहीं

US: मोदी की वजह से विश्व में भारत का बढ़ा महत्व,भारतीय विदेश मंत्री बोले -पाक-अमेरिकी संबंध दोनों के हित में नहीं

UNGA के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने अमेरिका गए देश के  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में विश्व के कई देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके पश्चात  रविवार यानी बीते कल उन्होंने वॉशिंगटन में भारतीय मूल के लोगों द्वारा आयोजित एक आयोजन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज विश्व में हिंदुस्तान की आवाज का  प्रभाव होता है। हिंदुस्तान आज विश्व में अपना स्तित्व रखता है।

न्यूयॉर्क में विश्व के नेताओं के साथ हुई भेट का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि इन मुलाकातों में मिली प्रतिक्रिया के आधार पर यह बात कह रहे हैं। ‘US इंडिया फ्रेंडशिप काउंसिल और फाउंडेशन फॉर इंडिया द्वारा वॉशिंगटन में भारतीय मूल के लोगों के साथ आयोजित संवाद प्रोग्राम में जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नीतियों की वजह ग्लोबल लेवल पर हिंदुस्तान को गंभीरता से लिया जा रहा है।

आज हमारी राय प्रभाव डालती है, हमारे विचारों को गंभीरता से लिया जाता है। बीते छह दिनों में न्यूयॉर्क में अनेक देशों के नेताओं से भेट के आधार पर यह बात कह रहा हूं।