अमेरिकी विदेश विभाग ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों से अपनी योजनाओं पर फिर से विचार करने को कहा है. विभाग ने 26 जनवरी को पाकिस्तान के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट किया. इसमें यात्रियों को अपराध, नागरिक अशांति, आतंकवाद और अपहरण के जोखिम की वजह से वहां की यात्रा करने से पहले दो बार सोचने की सलाह दी है.
पाकिस्तान को लेवल 3 एडवाइजरी के तहत रखा गया है. यह एक ऐसी कैटेगरी है जो ज्यादा जोखिम को बताती है. यहां बिना किसी चेतावनी के आतंकवादी हमले हो सकते हैं. विदेश विभाग के मुताबिक, आम लक्ष्यों में परिवहन केंद्र, होटल, बाज़ार, शॉपिंग मॉल, सैन्य और सुरक्षा स्थल, हवाई अड्डे, ट्रेनें, स्कूल, अस्पताल, पूजा स्थल, पर्यटन स्थल और सरकारी इमारतें शामिल हैं.



