Video: करप्शन में हुआ थानेदार का तबादला लेकिन विदाई हुई ऐसी… जैसे जग जीता हो

लखनऊ, राजसत्ता एक्सप्रेस। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे थानेदार की विदाई में हुजूम उमड़ पड़ा। सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी धज्जियां उड़ीं कि देखने वालों को भी लगा होगा कि कोरोना से अब डरने की जरूरत नहीं है। मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर का है। यहां के थानेदार मनोज सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो उनकी तैनाती दूसरे जिले में कर दी गई। थाने से विदाई इस तरह दी गई जैसे थानेदार नहीं.. कोई दुल्हन अपने मायके से विदा हो रही हो। लाव-लश्कर.. ओपेन जीप का जमावड़ा देख सब हैरान थे। मानों दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना को पुलिस इंज्वॉय कर रही हो।

बताते चलें कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है। जिसके चलते देश में अभी भी लॉकडाउन जारी है। इस दौरान किसी तरह का काफिला निकालने या भीड़ इकट्ठा करने की मनाही है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से थानेदार मनोज सिंह की विदाई की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लॉकडाउन में लगी पाबंदियों पर ही सवाल खड़े कर रही है। थानेदार मनोज सिंह पर भाजपा विधायक संजू देवी ने अवैध उगाही का आरोप लगाया था। जिसके बाद थानेदार को वहां से हटा दिया गया। थानाध्यक्ष की विदाई के दौरान बिना मास्क के कई पुलिसकर्मी शामिल हुए। खुली जीप, बाइकों पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस वाहन 112 पर सवार होकर पुलिसकर्मी शामिल हुए, खुले में बिना हेल्मेट के बाइक पर सवार भी पुलिसकर्मी दिखे। इस विदाई के जश्न के दौरान ना तो किसी ने मास्क लगाया हुआ था और ना ही किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिख रहा था। अन्य सरकारी गाड़ियों को बुलाकर इस काफिले में शामिल किया गया। एक बड़े जश्न के तौर पर मनोज सिंह को विदाई दी गई।

देखें वीडियो..

बीजेपी विधायक का धरना प्रदर्शन भी थानेदार मनोज सिंह का कुछ नहीं बिगाड़ पाया लेकिन यही काम उनके खुद के समर्थकों ने कर दिखाया. इसी विजय जुलूस ने कराया थानेदार को सस्पेंड.

Posted by Shabahat Vijeta on Thursday, June 4, 2020

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles