सपा नेता अखिलेश यादव आजमगढ़ जायेंगे आज ,पूर्व मंत्री के बहू को देंगे श्रद्धांजलि

सपा नेता अखिलेश यादव आजमगढ़ जायेंगे आज ,पूर्व मंत्री के बहू को देंगे श्रद्धांजलि

Uttar Pradesh : सपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश  के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज आजमगढ़ जा रहे है । अखिलेश यादव  पूर्व मंत्री एवं एमएलसी बलराम यादव के घर आयोजित आज  शोक सभा में सम्मिलित होंगे ,और पूर्व मंत्री बलराम यादव  की बड़ी बहू को श्रद्धा सुमन अर्पित  करेंगे। बता दें, कि  समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री बलराम यादव की बड़ी बहू सुमन यादव का आकस्मिक निधन हुआ था।

सूत्रों  के मुताबिक, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज आजमगढ़ के अतरौलिया पहुंचेंगे। यहां समाजवादी पार्टी के पूर्व  मुख्यमंत्री  पूर्व मंत्री एवं एमएलसी बलराम यादव के घर आयोजित शोक सभा में सम्मिलित  होंगे ,और उनकी बड़ी बहू सुमन यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बताते चलें कि, समाजवादी पार्टी  पूर्व मंत्री एवं एमएलसी बलराम यादव की बड़ी बहू सुमन यादव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत  थी। पिछले काफी दिनों से वह बीमार चल रहीं थी। उनका लखनऊ के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। हाल ही उनका अचानक ब्रेन हेमरेज के कारण  से देहांत हो गया था।